Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन (Aditya Birla Capital Foundation) द्वारा देश की मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक पढ़ाई कर रही छात्राओं को ₹25,000 से लेकर ₹60,000 प्रति वर्ष तक की स्कॉलरशिप दी जाती है।
यदि आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं, तो अंतिम तिथि से पहले Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, स्कॉलरशिप राशि और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।
Highights: Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Overview
योजना का नाम | आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 |
आयोजक | Aditya Birla Capital Foundation (ABCF) |
लाभार्थी | कक्षा 9वीं से PG तक की छात्राएं |
स्कॉलरशिप राशि | ₹25,000 से ₹60,000 तक |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Buddy4Study पोर्टल) |
आवेदन की अंतिम तारीख | 30 अक्टूबर 2026 |
Aditya Birla Capital Scholarship Amount
इस योजना के तहत छात्राओं की पढ़ाई के स्तर के अनुसार अलग-अलग सहायता राशि दी जाती है:
नोट: इस राशि का उपयोग शिक्षण शुल्क (Tuition Fees), हॉस्टल/मैस खर्च, किताबें, यूनिफॉर्म और परीक्षा फीस के लिए किया जा सकता है।
Eligibility Criteria
आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए:
लिंग: केवल मेधावी छात्राएं (Girl Students) ही आवेदन की पात्र हैं।
शैक्षणिक योग्यता: छात्रा ने अपनी पिछली कक्षा या परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
संस्थान: छात्रा भारत के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज में नामांकित हो।
पारिवारिक आय: परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹6,00,000 (6 लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अपात्रता: आदित्य बिड़ला कैपिटल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इसके लिए पात्र नहीं हैं।
Documents Required
आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी की आवश्यकता होगी:
Selection Process
स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाता है:
शॉर्टलिस्टिंग: शैक्षणिक मेरिट (कम से कम 60% अंक) और पारिवारिक वित्तीय स्थिति के आधार पर।
दस्तावेज़ सत्यापन: अपलोड किए गए सभी आय व शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच।
टेलीफोनिक इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं का एक छोटा टेलीफोनिक साक्षात्कार लिया जा सकता है।
फाइनल सिलेक्शन: अंतिम रूप से चयनित छात्राओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर कर दी जाती है।
How to Apply Online
स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया:
सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल Buddy4Study पर जाएं।
सर्च बार में "Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026-27" खोजें और उस पर क्लिक करें
अपनी योग्यता के अनुसार कैटेगरी चुनें और 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर, ईमेल या गूगल अकाउंट से Login / Register करें।
'Start Application' बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें।
अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट प्रारूप में अपलोड करें।
Terms and Conditions को स्वीकार करें और Preview देखकर सबमिट (Submit) कर दें।
Important Dates of Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27
Events | Dates |
|---|
Notification Release Date | Already Started |
Online Apply Start Date | Started |
Online Apply Last Date | 30 October 2026 |
Result Declaration | To be announced on official website |
Important Link
Join us On Social Media
💬 कोई सवाल या समस्या है?
अगर आपके मन में इस स्कॉलरशिप से जुड़ा कोई सवाल है या आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है, तो नीचे कमेंट (Comment) करके ज़रूर पूछें। हम आपकी पूरी मदद करेंगे!
📌 इस जानकारी को अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर करना न भूलें!